{"_id":"5806366a4f1c1b9f1b702f1d","slug":"point-gun-mother-daughter-bikers-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने गन प्वाइंट पर मां-बेटी से कुंडल लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने गन प्वाइंट पर मां-बेटी से कुंडल लूटे
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 18 Oct 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : Getty Images
गढ़-स्याना रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों मां-बेटी को गन प्वाइंट पर लेकर कुंडल लूट लिए। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार करते हुए तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ क्षेत्र के सदरपुर गांव निवासी देवेंद्र सिंह की पत्नी केसर मंगलवार दोपहर अपनी बेटी अर्चना को साथ लेकर गांव के बाहरी छोर पर स्थित अपने जेठ सूरज सिंह की डेयरी पर जा रही थीं, इसी दौरान गढ़-स्याना रोड पार करने के दौरान बाइक सवार तीन शातिरों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
केसर के अनुसार बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए उनके और बेटी के कानों से कुंडल झपट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइकर्स स्याना की तरफ भाग निकले। क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई वारदात से सदरपुर समेत आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
वहीं, सीओ सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं आई है। तहरीर मिलने पर पर कार्रवाई की जाएगी।
नेशनल हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने रोडवेज ड्राइवर को गन प्वाइंट पर लेकर मोबाइल और बाइक लूट ली। वहीं, पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। सिंभावली क्षेत्र के गांव रझैड़ा निवासी ललित रोडवेज बस ड्राइवर है।
ललित ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह हापुड़ में बस खड़ी कर बाइक से गांव लौट रहा था। इस दौरान सिखैड़ा और सिंभावली के बीच नेशनल हाईवे पर पीछे से बाइक से आए दो युवकों ने टक्कर मारकर उसे रोक लिया।
ड्राइवर ने बताया कि बाइक रुकते ही पीछे बैठे युवक ने उस पर तमंचा तान दिया और जेब में रखा मोबाइल बाइक लूट लिया।
वहीं, थाना प्रभारी हरशरण शर्मा ने बताया कि कि ललित रोडवेज निगम से बर्खास्त है। वह नशे में धुत होने के चलते अपनी बाइक हापुड़ में ही छोड़कर थाने में आ गया था। जांच के दौरान सारी हकीकत सामने आ चुकी है।