फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Plot occupation on the firing.

प्लाट पर कब्जे को लेकर फायरिंग

Fri, 26 Aug 2016 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 26 Aug 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
Plot occupation on the firing.
प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से बाउंड्रीवाल तोड़ डाली - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के गंगा विहार कालोनी में दबंगों ने प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से बाउंड्रीवाल तोड़ डाली, विरोध करने पर फायरिंग कर दहशत फैलाई। गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। गंगा विहार कालोनी में विवेक का प्लाट है, जिस पर उन्होंने बाउंड्री करा रखी है। शुक्रवार को दिन में असलहों से लैस 10-15 लोग जेसीबी लेकर कालोनी में पहुंचे और कब्जा करने की नीयत से बाउंड्रीवाल ढहा दी।
विज्ञापन


यह जानकारी मिलते ही विवेक व उनके परिवार के लोगों ने विरोध किया, पर दबंगों के आगे उनकी एक नहीं चली। इस बीच दबंगों ने ताबड़तोड़ कई फायरिंग की, जिससे कालोनी में दहशत फैल गई। आसपास के घरों के लोग बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाकाई लोगों की सूचना पर एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब कर आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। आसपास के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि प्लाट मालिक ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed