फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Opertion has no effect in Romeo.

ऑप्रेशन रोमियो का गढ़ में कोई असर नहीं

Thu, 23 Mar 2017 09:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 23 Mar 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
Opertion has no effect in Romeo.
ऑप्रेशन रोमियो - फोटो : अमर उजाला

ऑप्रेशन रोमियो चलने के बाद भी मैन बाजार में दिनदहाड़े छेड़खानी की वारदात हो गई, जिसका विरोध करने पर नशेड़ियों ने विधवा दुकानदार से गाली गलौज और अभद्रता कर दी।

विज्ञापन


स्कूल-कॉलेजों समेत रास्तों पर आने जाने वाली महिला और लड़कियों के साथ होने वाली छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को खाकी वाले पूरी तरह सतर्क हो उठे हैं,
विज्ञापन


जिन्होंने मनचलों को सबक सिखाने के मकसद से बुधवार को प्रदेश स्तर पर ऑप्रेशन रोमियो की शुरुआत की थी। इस अभियान का गढ़ में कोई असर नहीं हो पाया है। मैन बाजार में एक विधवा दुकानदार के साथ पड़ोस के
विज्ञापन
विज्ञापन


मुहल्ले से आए नशे में धुत दो युवकों ने सरेराह और दिनदहाड़े छेड़खानी कर दी। जिसका विरोध करने पर बेखौफ नशेड़ी चुपचाप खिसकने की बजाए पीड़िता के साथ गाली गलौज और अभद्रता करने लगे। पता लगते ही आसपास के कई दुकानदार मौके पर आ गए,

जिन्हें देख आरोपी युवक वहां से निकल गए। विधवा की आपबीती सुनने के बाद व्यापारियों में रोष फैल गया, जिन्होंने आनन फानन में कोतवाली को खबर कर पुलिस को मौके पर बुला लिया। जांच पड़ताल और पीड़िता के बयान लेने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश की,


लेकिन वे अपने घर से नदारद हो चुके थे। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि विधवा महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश कराई जा रही है, जिनकी बहुत जल्द धरपकड़ करने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed