फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   OLX used to sell on stolen bike.

ओएलएक्स पर बेचते थे चोरी की बाइक

Thu, 31 Mar 2016 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 31 Mar 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
OLX used to sell on stolen bike.
तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला

देहात पुलिस और स्वाट टीम ने ओएलएक्स पर चोरी की बाइक बेचने वाले गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग को दो सगे भाई चला रहे थे। उनके पास से चोरी की चार बाइक, 144 सिमकार्ड, फर्जी नंबर प्लेट, फर्जी आईडी बरामद हुईं हैं।

विज्ञापन


वहीं एसपी ने वेबसाइट से सामान खरीदते वक्त सावधानी बरतने की भी सलाह दी है। एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि पिछले दिनों गाजियाबाद निवासी अमित ने देहात एसओ दीक्षित त्यागी को जानकारी दी थी कि उसने ओएलएक्स से एक बाइक खरीदी थी, लेकिन उसके कागज नकली मिले हैं और बाइक चोरी की है।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए देहात पुलिस ने स्वाट प्रभारी संजय त्यागी की टीम के साथ काम करना शुरू किया था। जांच में पता चला कि एक गैंग चोरी की बाइक ओएलएक्स पर बेच रहा है और गैंग में तीन लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर से सूचना पर तीन बाइकों पर सवार तीन युवकों को सलाई गांव के नहर पुल से दबोच लिया गया। गिरफ्तार बदमाश नौशाद और शमशाद पुत्र खचेडू निवासी पीरबहाउद्दीन कोतवाली हापुड़ नगर और शहजाद पुत्र शाहिद निवासी गढ़मुक्तेश्वर है।


एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से चार बाइक, अलग-अलग कंपनियों के 144 सिम कार्ड, एक कंप्यूटर, कलर प्रिंटर, आरटीओ की मोहरें और वाहनों के फार्म, फर्जी डीएल, विभिन्न व्यक्तियों के फोटो और फर्जी आईडी आदि मिले हैं।

एसपी ने इस प्रकार की साइटों से सामान खरीदते समय सावधानी बरतने की भी सलाह दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed