फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Older tubewell killing.

ट्यूबवेल पर वृद्ध की गला रेतकर हत्या

Wed, 21 Sep 2016 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 21 Sep 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
Older tubewell killing.
वृद्ध की गला रेतकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के श्यामपुर जट्ट गांव में ट्यूबवेल के कमरे में सो रहे वृद्ध की बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। यह खबर गांव में फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना के काफी देर बात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


तहरीर मिलने पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार श्यामपुर जट्ट गांव निवासी राजपाल सिंह के यहां काफी दिनों से गांव का रामप्रसाद (60) रहता था। वह अकसर खेत पर बने ट्यूबवेल के कमरे सोता था।
विज्ञापन


मंगलवार रात बदमाशों ने रामप्रसाद की गला रेतकर हत्या कर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। बुधवार सुबह राजपाल का पुत्र बिजेंद्र चाय लेकर ट्यूबवेल पर पहुंचा तो कमरा बाहर से बंद देख सन्न रह गया। इसकी सूचना बिजेंद्र ने अपने पिता राजपाल को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कमरे का दरवाजा खुलवाया गया तो राम प्रसाद जमीन पर लहूलुहान हालत में मृत पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार कर मौत के घाट उतारा गया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हत्या की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई।

देखते ही देखते लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। आरोप है कि सूचना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों में रोष फैल गया। एएसपी रामनयन यादव सहित आला अधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भतीजे सुंदरलाल ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल हत्या का कारणों का पता नहीं चल सका है। रामप्रसाद अविवाहिता था।

एएसपी रामनयन यादव का कहना है कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed