फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Older brother cut off the Shovel.

डांटने पर बड़े भाई को फावड़े से काट डाला

Sat, 09 Apr 2016 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 09 Apr 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
Older brother cut off the Shovel.
डांटने से नाराज युवक ने बड़े भाई की फावड़े से हत्या की - फोटो : अमर उजाला

धौलाना तहसील के नंदपुर गांव में डांटने से नाराज एक युवक ने बड़े भाई की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से खून से सना फावड़े लेकर छोटा भाई गायब है। बड़े भाई के बेटे ने चाचा के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


नंदपुर गांव में रात करीब 9:45 बजे मोहल्ला बीच पट्टी में महेंद्र सिंह चौहान पुत्र धूम सिंह ने अपने भाई गजेंद्र उर्फ गज्जू के साथ खाना खाया और थोड़ी देर बाद दोनों घर के आंगन में अपनी-अपनी चारपाई पर लेट गए। तभी महेंद्र ने गजेंद्र को किसी बात पर डांट दिया।
विज्ञापन


इससे नाराज गजेंद्र ने आवेश में आकर आंगन में रखे फावड़े को उठाकर महेंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। महेंद्र की मौके पर मौत हो गई। हत्या के तत्काल बाद गजेंद्र खून से सना फावड़ा लेकर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ा कम दिमाग और आशिक मिजाज भी था

Older brother cut off the Shovel.

महेंद्र के बेटे चमन ने ताऊ देवेंद्र और पड़ोसी धीरज को बुलाकर घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना है कि अविवाहित गजेंद्र अपनी शादी कराने के लिए हमेशा भाइयों से बात करता रहता था, लेकिन उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। वह थोड़ा कम दिमाग और आशिक मिजाज भी था।

उसके भाई गजेंद्र की छेड़खानी की घटनाओं से नाराज रहते थे। तीन दिन पहले ही एक घटना को लेकर महेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार गजेंद्र को डांटा था। चमन ने अपने चाचा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने और कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई हैं। दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संजीव शुक्ला, एसओ, धौलाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed