फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Now look at alcohol smugglers Gangster.

अब शराब तस्करों पर लगेगा गैंग्स्टर

Mon, 21 Dec 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 21 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Now look at alcohol smugglers Gangster.
अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के व्यवसाय में लिप्त सक्रिय अपराधियों पर अब गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने सभी पुलिस अधीक्षकों को गाइडलाइन जारी की है। इसके बाद जिले में ऐसे अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जगमोहन यादव की ओर से भेजे गए आदेश में कहा गया है कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के व्यवसाय के लिप्त सक्रिय संगठित गिरोह के सरगना, सदस्यों के खिलाफ गिरोहबंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


डीजीपी द्वारा आदेशों में कहा गया है कि अवैध शराब व मादक पदार्थों का निर्माण, संग्रह, परिवहन, आयात व निर्यात, विक्रय व वितरण करना समाज विरोधी क्रियाकलाप के रूप में परिभाषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया जाता है कि वह अपने-अपने जिले में विशेष अभियान चलाकर ऐसे व्यवसाय में लिप्त अपराधियों की सूची बनाए।

साथ ही उनके खिलाफ गैग्स्टर की धाराओं में कार्रवाई की जाए। सीओ सिटी विशाल यादव ने बताया कि पुलिस महानिदेशक का पत्र मिला है।

जिसके बाद सभी थानाध्यक्षों और प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया कि वह इन आदेशों का सख्ती से पालन कराए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed