फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   New Year party in the dispute, the young man abducted, beaten.

न्यू ईयर पार्टी में झगड़ा, युवक को अगवा कर पीटा

Fri, 01 Jan 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 01 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
New Year party in the dispute, the young man abducted, beaten.
देहात थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल से दवा लेने गए युवक को वैन सवार कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया और उसे जमकर पीटा। परिजनों नेे पुलिस की मदद से युवक को मोहल्ला कोटला से बरामद कर लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि न्यू ईयर की पार्टी में झगड़ा होने के बाद कुछ लोगों ने यह हरकत की है। जवाहर गंज निवासी प्रदीप वर्मा का पुत्र आशू बृहस्पतिवार रात घर से दवा लेने निकला था। पूरे शहर में दवा नहीं मिलने के कारण वह गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में पहुंचा।
विज्ञापन


जब वह अस्पताल से निकला तो मारुति वैन सवार कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। जब आशू ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। वैन सवार आशू को मोहल्ला कोटला ले आए, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आशू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब आशू घर नहीं पहुंचा तो परिजन अस्पताल पहुंचे और आसपास खड़े ठेले वालों से युवक के बारे में जानकारी की। तभी परिजनों को पता चला कि कुछ लोग आशू को जबरन कार में डालकर ले गए हैं। परिजनों ने तत्काल देहात पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कोटला में दबिश देकर आशू को बरामद कर लिया।


आशू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ देहात विनोद पांडेय का कहना है कि मामला अपहरण का नहीं है। बल्कि न्यू ईयर की पार्टी में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद मारपीट हो गई। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed