{"_id":"5921d6784f1c1b4273536139","slug":"molestation-son-and-father-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़, हिरासत में पिता-पुत्र ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से छेड़छाड़, हिरासत में पिता-पुत्र
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Sun, 21 May 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने पड़ोसी पिता-पुत्र पर बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। वहीं आरोपी पक्ष ने महिला पर गाली-गलौच का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। हालांकि ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला एक युवक रविवार सुबह किसी काम से अपने घर की छत पर गया था। इसी बीच पड़ोस मे रहने वाली एक महिला ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक और महिला के बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
इस दौरान महिला ने पिता-पुत्र पर बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए 100 नंबर पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता पुत्र को हिरासत में ले लिया। मामले की जानकारी मिलते ही गांव के प्रबुद्ध लोग थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। एसओ वीके आजाद ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दोनों पक्षों को भविष्य में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।