फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   MLA son car slammed into the e-rickshaw.

विधायक पुत्र की कार ने ई-रिक्शा को उड़ाया, चालक की मौत

Sun, 13 Nov 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sun, 13 Nov 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
MLA son car slammed into the e-rickshaw.
कार ने ई-रिक्शा को उड़ाया - फोटो : अमर उजाला

गंगा मेला मार्ग पर रविवार सुबह पांच बजे तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक और उसमें सवार सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई।

विज्ञापन


कार हापुड़ के कांग्रेस विधायक के पुत्र की है। विधायक ने कार चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर सच्चाई का पता लगा रही है।
विज्ञापन

 
मोहल्ला राजीव नगर निवासी चरन सिंह का 20 वर्षीय पुत्र प्रमोद ई-रिक्शा चलाता था। सुबह पांच बजे वह पड़ोस की सात महिलाओं को गंगा मेला ले जा रहा था। नक्का कुआं मंदिर के पास मेले से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में रिक्शा चालक प्रमोद व सवारी अनीता, मुकेश देवी, सरोज, रजनी, धनेश्वरी, गुड्डी और ललिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चार युवक कार छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

गंभीर हालत के चलते प्रमोद को मेरठ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान प्रमोद की मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार बनी सिंह ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस जांच में एक्सीडेंट करने वाली कार हापुड़ के कांग्रेस विधायक गजराज सिंह के बेटे जितेंद्र की है। विधायक गजराज सिंह का कहना है कि चोरों ने रात में घर के बाहर से कार चोरी कर ली थी। रविवार सुबह इसकी तहरीर पुलिस को दे दी थी।


हापुड़ कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि कार चोरी की तहरीर मिलने के बाद वायरलैस पर मैसेज किया गया तो एक्सीडेंट की जानकारी मिली। कार गढ़ कोतवाली में है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार सवारों को भागते देखा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार चोरी होने और एक्सीडेंट की सच्चाई की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed