{"_id":"582340604f1c1bf77eb39939","slug":"millions-of-sub-station-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":" यूपीएसआईडीसी में सब-स्टेशन पर लाखों की डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपीएसआईडीसी में सब-स्टेशन पर लाखों की डकैती
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 09 Nov 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
सब-स्टेशन पर लाखों की डकैती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीएसआईडीसी क्षेत्र के कोकाकोला विद्युत सब-स्टेशन में मंगलवार रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने विद्युतकर्मियों को बंधक बनाकर करीब साढ़े चार लाख का सामान लूट लिया। कर्मचारी करीब तीन घंटे तक बंधक बनें रहे।
विज्ञापन
पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि इस डकैती में विद्युत विभाग के कर्मचारी और ठेकेदार शामिल हो सकते हैं। जेई पवन वर्मा के अनुसार आधा दर्जन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने स्टेशन पर रात को 12 बजे धावा बोल दिया।
विज्ञापन
पावर स्टेशन पर तैनात तीन संविदाकर्मियों अमृत सरकार निवासी पश्चिम बंगाल, नरेन्द्र पिलखुवा , रिषिपाल निवासी सपनावत को कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने उनसे 15 सौ रुपए, मोबाइल फोन लूटकर बंधक बना लिया गया।
विज्ञापन
एक बदमाश हथियार लेकर उनके पास खड़ा रहा। अन्य बदमाशों ने इस दौरान सीटीपीटी यूनिट तोड़कर तार व पांच सौ मीटर केबल का बंडल लूट लिया। घटना को अंजाम देकर सुबह तीन बजे विद्युत सब स्टेशन में बंधक संविदा कर्मियों को जान से मारने की धमकी देकर निकल गए।
सुबह चार बजे संविदा कर्मियों ने तीन घंटे तक बंधक रखे विद्युत कर्मियों ने बदमाशों के जाने के बाद पास चाय की दुकान पर जाकर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस तीन घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने विद्युत कर्मियों से पूछताछ की।
कोका कोला विद्युत सब स्टेशन पर तैनात जेई पवन वर्मा ने थाने में तहरीर दी है। संविदा कर्मियों ने तार और केबल के बंडल की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई गई है।
जेई पवन वर्मा ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष धौलाना हरशरण शर्मा ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। इस डकैती में पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों या ठेकेदारों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।