फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Married scorched fire deaths.

आग से झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत

Mon, 24 Oct 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 24 Oct 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
Married scorched fire deaths.
विवाहिता की उपचार के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के गांव बासतपुर निवासी युवती का विवाह चार साल पहले मोदीनगर में हुआ था। बच्चा न होने से लगातार मिलने वाले तानों, उत्पीड़न और दहेज की मांग से वह लगातार परेशान रहती थी। युवती 15 अक्तूबर को संदिग्ध हालत में झुलस गई थी।

विज्ञापन


रविवार रात दिल्ली के अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने युवती को जलाने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। मनोज गौतम ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उनकी बहन सरिता की शादी मोदीनगर में हुई थी।
विज्ञापन


सरिता को बच्चा न होने पर सुसराल में उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। समय - समय पर पति  को समझा बुझाकर मामला सुलझाया जाता रहा। शराबी पति के उत्पीड़न व ननद के ताने दिए जाने से वह लगातार परेशान रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल वाले उसको दहेज लाने के लिए भी लगातार प्रताणित करते थे। सरिता सब कुछ  चुपचाप सहती रही। 15 अक्टूबर को सुसराल वालों ने सरिता को षड्यंत्र के तहत आग के  हवाले कर दिया था।

सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मोदीनगर पहुंचे और उसका उपचार कराया गया। रविवार रात दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान सरिता ने दम तोड़ दिया। मृतका सरिता का अंतिम संस्कार उसके मायके गांव बासतपुर में सोमवार शाम गमगीन माहौल में हुआ।

मृतका सरिता के भाई मनोज गौतम ने बताया कि सुसराल पक्ष के लोगों ने उसकी बहन को साजिश के तहत आग के हवाले कर दिया था। उन्होंने मंगलवार को सुसराल पक्ष पर बहन का


उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गांव की बेटी के अंतिम संस्कार में जुटे आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों बेटी के हत्यारों को सजा दिलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed