फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Marie trolley truck collision, seven injured.

ट्रक ने मारी ट्राली में टक्कर, सात घायल

Thu, 13 Oct 2016 08:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 13 Oct 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
Marie trolley truck collision, seven injured.
तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मारी - फोटो : अमर उजाला

नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्राली सवार सात लोग घायल हो गए। राहगीर और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है।

विज्ञापन


जनपद संभल के मझावली गांव निवासी ओमपाल बुधवार शाम नई ट्राली खरीदने के लिए हापुड़ आए थे। उनके साथ गांव के ही संतराम, बिजेंद्र, पप्पू, यशपाल, करन सिंह और अमर सिंह भी आए थे। देर शाम यह सभी लोग ट्राली और ट्रैक्टर के अन्य पार्ट्स लेकर गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब नौ बजे जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली नेशनल हाईवे पर सिंभावली थाने के सामने पहुंची, पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़ गया और ट्राली पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ट्रैक्टर चला रहे ओमपाल और ट्राली में सवार सभी ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में ट्रैक्टर-ट्राली भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे राहगीर और स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायलों को ट्राली से बाहर निकाला


और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। मौके  पर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में घायल लोगों के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया है। यदि पीड़ित तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed