{"_id":"592b1d8c4f1c1b824abdad72","slug":"magic-crushes-woman-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक ने महिला को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैजिक ने महिला को कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Mon, 29 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा लेने आई महिला को मैजिक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव दौताई निवासी छोटे की पत्नी भूरी (50) रविवार शाम चिकित्सक के यहां दवाई लेने आई थी।
मेरठ रोड पर थ्री-व्हीलर से उतर कर वह क्लीनिक की ओर जा रही थी। इसी बीच मेरठ की ओर से आ रही टाटा मैजिक ने भूरी को कुचल दिया। राहगीर और दुकानदार उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लोगों ने मैजिक चालक को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मैजिक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पति छोटे की तहरीर पर चालक श्याम अवतार निवासी कांठ, जनपद मुरादाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।