फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Looting two homes.

दरोगा के भाई समेत दो घरों में लूटपाट

Thu, 02 Jun 2016 08:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 02 Jun 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
Looting two homes.
नकाबपोश आधा दर्जन बदमाशों ने की वारदात - फोटो : अमर उजाला

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर-आजमपुर में बुधवार की रात नकाबपोश आधा दर्जन से ज्यादा सशस्त्र बदमाशों ने दिल्ली पुलिस में तैनात दरोगा के भाई के घर समेत दो घरों में लूटपाट की।

विज्ञापन


इस दौरान परिवार वालों को बंदूक के बल पर बंधक बनाकर जेवर व नगदी समेत कई लाख का माल लूट ले गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक टीम गठित कर बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, ग्रामीणों की माने तो बदमाशों ने गांव में करीब एक घंटे तक रुककर वारदात को अंजाम दिया है। दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर निर्दोष त्यागी के दो भाई अमित त्यागी और विनोद त्यागी गांव महमदपुर-आजमपुर में परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की रात विनोद व अमित घर के बाहर सो रहे थे। रात करीब 12:30 बजे आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला। असलहे के बल पर दोनों भाइयों को कब्जे में लेकर घर के अंदर ले गए।

दोनों की पत्नियों रूबी त्यागी व बबली त्यागी के साथ घर में सो रही मां अंगूरी देवी को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने सोने की दो चेन, चार अंगूठी, दो हार सहित करीब दस तोले सोने के जेवर और एक किलो चांदी व 12 हजार रुपये नगद लूट लिए।

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश सभी को एक कमरे में बंद कर फरार हो गए। उधर, इस घटना के बाद बदमाशों ने शटरिंग का काम करने वाले नरेश त्यागी के घर को निशाना बनाया।

सीढ़ी लगाकर घर के अंदर दाखिल हुए बदमाशों ने नरेश त्यागी और उसकी पत्नी स्वाति त्यागी को असलहे के बल पर कब्जे में लेकर तीन लाख रुपये कीमत के सोने के कंगन, टीका, अंगूठी, नथ, सिक्के और आधा किलो चांदी व 64 सौ रुपये नगद, मोबाइल फोन लूट लिया।

परिवार वालों के विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। बाद में सभी को कमरे में बंदकर भाग गए। सब इंस्पेक्टर निर्दोष त्यागी की मां अंगूरी देवी का संदूक बदमाश अपने साथ ले गए थे। संदूक सुबह जच्चा-बच्चा केंद्र के पास पड़ा मिला।

बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। रात में ही घटना की सूचना बाबूगढ़ पुलिस को दी। दो घरों में डकैती की वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। एसओ  विजय बहादुर सिंह का कहना है कि पुलिस की टीमें गठित कर बदमाशों की धरपकड़ में लगाई गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed