{"_id":"f3a23c6358267084e853cb6a159a5eb0","slug":"looted-sister-on-bhaiya-dooj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई का टीका कर लौट रही बहन को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई का टीका कर लौट रही बहन को लूटा
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैया-दूज पर भाई का टीका कर पति के साथ मायके से लौट रही महिला को बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश उससे सोने की चेन, कुंडल और आठ हजार रुपये ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक कांबिंग की, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए।
सिंभावली क्षेत्र के नयाबांस गांव निवासी भोले सिंह का बेटा विरेंद्र यादव उर्फ लाला शुक्रवार शाम अपनी पत्नी प्रीति यादव को साथ लेकर ससुराल से भैया-दूज पर लौट रहा था।
कुचेसर-नयाबांस मार्ग पर तमंचे और लाठी डंडे लेकर घात लगाए कुछ बदमाश गन्ने के खेत में छुपे थे। जैसे ही बाइक पास आई तो बदमाशों ने लाला के सर पर डंडा मार दिया और बाइक गिर गई।
विज्ञापन
बदमाशों ने आठ हजार रुपये, सोने चेन और प्रीति यादव के कुंडल लूट लिए। दंपति पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने गन्ने के खेत में काफी देर तक कांबिग की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।
इस मामले में एसओ डीके त्यागी का कहना है कि घायल दंपति का इलाज कराकर गांव छोड़ दिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
टीचर से लूटपाट
एनएच-24 पर गालंद कट के पास शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने टीचर को लूट लिया। सिंभावली निवासी दिनेेश कुमार गाजियाबाद में शिक्षक हैं।
शुक्रवार दोपहर वह बाइक से गाजियाबाद जा रहे थे। गालंद कट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और गन प्वाइंट पर 1500 रुपये, मोबाइल लूट लिया।