{"_id":"588655974f1c1bbe6bcf44d0","slug":"llb-paper-out-in-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में एलएलबी का पेपर आउट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हापुड़ में एलएलबी का पेपर आउट
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
Updated Tue, 24 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
exam shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू की एलएलबी पांचवे सेमेस्टर का पेेपर सोमवार को शुरू होने से पहले ही आउट हो गया। हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज में पेपर लीक होने के बाद विवि ने पेपर कोड-5001 सिविल प्रोसीजर कोड का पेपर कैंसिल कर दिया है।
विज्ञापन
अब यह पेपर चार फरवरी को दूसरी पाली में आयोजित होगा। वहीं, मामले की जांच के लिए विवि ऑब्जर्वर के कॉलेज पहुंचने से हड़कंप मच गया। प्राचार्या ने भूलवश पेपर के लिफाफे की सील खोल देने की सफाई दी। सीसीएसयू की पीजी ट्रेडिशनल व प्रोफेशनल कोर्सेज सेमेस्टर परीक्षा के लिए एसएसवी पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
कॉलेज में एलएलबी के पांच कॉलेजों के छात्रों का केंद्र पड़ा है। पहले एलएलबी पांचवें सेमेस्टर पेपर कोड-5001 की परीक्षा 10 जनवरी को होनी थी, लेकिन कई विषयों के एक साथ पेपर पड़ने से परीक्षा स्थगित कर 23 जनवरी को दूसरी पाली में निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
सोमवार को एसएसवी कॉलेज में प्रथम पाली में बीसीए, बीबीए की परीक्षा प्रारंभ हुई। इस दौरान प्राचार्या की उपस्थिति में एलएलबी पांचवें सेमेस्टर के पेपर का लिफाफा खुल गया, जबकि यह परीक्षा द्वितीय पाली में होनी थी।
सूत्रों के मुताबिक कुछ छात्रों को पेपर की छाया प्रति भी उपलब्ध कराई गई थी। अन्य छात्रों ने इसका विरोध किया तो संबंधित शिक्षिकाओं ने पेपर को वापस लिफाफे में रख दिया और विवि को इसकी जानकारी दी। आनन फानन में विवि ऑब्जर्वर नफीस अहमद कॉलेज पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
यह कार्रवाई होती देख, प्राचार्या समेत शिक्षिकाओं में हड़कंप मच गया। इसके बाद विवि ने पेपर ही कैंसिल कर दिया। पेपर कैंसिल के बाबत विवि ने सर्कुलर विवि की वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
एसएसवी कॉलेज की प्राचार्या डा. शशि वशिष्ठ का कहना है कि यह पेपर पहले 10 जनवरी को होना था। एलएलबी के अधिकांश पेपर प्रथम पाली में ही आयोजित होते हैं। भूलवश से 23 जनवरी को सुबह की पाली में पेपर का बंडल खुल गया। पेपर छात्रों को बांटने के आरोप सरासर निराधार हैं।
सीसीएसयू के परीक्षा नियंत्रक नारायण प्रसाद का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वीसी अभी आउट ऑफ स्टेशन हैं, उनके आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा अब चार फरवरी को आयोजित होगी।
सीसीएसयू ऑब्जर्वर नफीस अहमद का कहना है कि यह पेपर द्वितीय पाली में होना था। प्रथम पाली में ही इसे आउट कर दिया गया। हालांकि , इसकी सूचना प्राचार्या ने विवि को दे दी थी। इसलिए पेपर को रद्द कर दिया गया है। जांच अभी जारी है, इसके बाद कुछ कहा जा सकेगा।