{"_id":"570e68174f1c1bd1524a6ae6","slug":"lawyers-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने सीओ कार्यालय घेरा, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकीलों ने सीओ कार्यालय घेरा, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 13 Apr 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
वकीलों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी के मामले में नामजद वकील के भाईको निर्दोष बताकर गढ़ के अधिवक्ताओं ने कामकाज ठपकर सीओ कार्यालय का घेराव किया। कोर्ट में काम न होने से वादकारियों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेश गिल और सचिव नरेश कुमार के नेतृत्व में गढ़ के वकील बुधवार सुबह तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली के विरोध में नारेबाजी की और सीओ कार्यालय का घेराव कर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
सीओ सतीश चंद्र पांडेय के साथ हुई वार्ता में पूर्व अध्यक्ष सुबोध त्यागी, अमरपाल सिंह, राकेश मोहन अग्रवाल, बलराज त्यागी, सतेंद्र चौधरी, राकेश सक्सेना ने आरोप लगाया कि वकील फरहान खान के भाई फरियाद से लूटपाट के बाद पलवाड़ा गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की थी। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ पुलिस ने आरोपियों की तहरीर पर पीड़ित के खिलाफ ही छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जो सरासर मनगढ़ंत है। राजवीर सिंह, हेमंत गौड़, हिमांशु त्यागी, सुहेल आलम, कलीम खान, संदीश ने कहा कि पुलिस ने सही जांच नहीं की तो बेमियादी हड़ताल की जाएगी।
राजकुमार प्रजापति, प्रमोद कुमार, मुहम्मद इंतजार, राजेंद्र चौहान, चंद्रशेखर शर्मा, दिनेश त्यागी, सीपी सिंह, रामरतन, हरिशंकर राणा, श्रीनिवास आदि मौजूद रहे।
करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय ने बहादुरगढ़ पुलिस को पीड़ित युवक की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने की हिदायत दी। डीएसपी ने दोनों पक्षों की एफआईआर के आधार पर निष्पक्ष जांच कराने की बात कही।