{"_id":"6af9e75083572697ce051275","slug":"stopped-an-elderly-man-on-the-way-beat-him-and-threatened-him-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114229-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बुजुर्ग को रास्ते में रोककर पीटा, धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बुजुर्ग को रास्ते में रोककर पीटा, धमकी दी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव दबथुवा में खेत पर जा रहे बुजुर्ग के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रास्ते में रोककर तीन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने थाना सरधना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी राजकुमार पुत्र रामचरण के अनुसार, गांव के ही तीन लोगों से उसकी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि आरोपी आए दिन उसके और परिवार के साथ अभद्रता करते हैं। एक महिला पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। राजकुमार ने बताया कि रविवार सुबह वह साइकिल से खेत पर जा रहे थे। रास्ते में आरोपियों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लात-घूंसों से मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे आरोपियों से बचाया। आरोपी धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर थाना पुलिस जांच कर रही है।