{"_id":"57fa8d314f1c1bc16028e3f4","slug":"kidnapped-student-was-raped-by-five-months-of-marriage-to-drama","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा छात्रा से शादी का ड्रामा कर पांच माह तक किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा छात्रा से शादी का ड्रामा कर पांच माह तक किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा को अगवा कर आरोपी ने मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद पांच माह तक रेप करता रहा। दो दिन पूर्व युवती ने परिजन को सूचना दी। परिजन युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर थाने लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के गांव निवासी युवती बीएससी की छात्रा है। 22 अप्रैल को बुलंदशहर क्षेत्र का रहने वाला आरोपी सोनू अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती को अगवा कर ले गया। फिर घर में युवती की मांग में सिंदूर भर दिया और उसके साथ पांच माह तक रेप किया। युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व छात्रा ने मामले की जानकारी फोन पर अपने परिजन को दी। उसके बाद परिजन आरोपी के चंगुल से युवती को छुड़ाकर बाबूगढ़ थाने ले आए, जहां उन्होंने मामले की शिकायत की। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ आरोपी पांच माह तक रेप करता रहा।
विज्ञापन
विरोध करने पर रोज मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी सोनू व उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्र्ट दर्ज कर युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी अखिलेश कुमार का कहना है कि युवती की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।