फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Juluson own city, people Krahe jams

जूलुसों से फूला शहर का दम, जाम से कराहे लोग

Mon, 23 Jan 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 23 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Juluson own city, people Krahe jams
शहर में हर ओर जाम से लोग हुए परेशान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को कलक्ट्रेेट में दिग्गज प्रत्याशियों ने नामांकन किया। प्रत्याशियों के काफिलों के चलते शहर में भीषण जाम लग गया। बड़ी तादाद में साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल व गाड़ियों से लोग जुलूस में शामिल हुए। जाम से निजात दिलाने को तैनात पुलिस कर्मी भी जूझते दिखाई दिए।

विज्ञापन


सोमवार सुबह दस बजे से प्रत्याशियों के समर्थक नगर पालिका परिसर पहुंचने शुरू हो गए। इनके काफिलों में बाइक, कार व अन्य वाहन भी शामिल रहे, जिससे जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस द्वारा की गई तैयारियां धरी रह गईं। देखते ही देखते अतरपुरा चौराहे से लेकर तहसील चौराहे तक जाम लग गया।
विज्ञापन


दिन भर निकले जुलूसों के कारण शहर में जाम के हालात बने रहे। वहीं, दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के वक्त सड़कों पर वाहनों का दबाव बना तो जाम की समस्या गहरा गई। पूरे दिन जाम से लोग हांफते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी रामनयन यादव ने बताया कि नामांकन के दौरान वाहनों का दबाव बढ़ा तो जाम लग गया। ऐसे में पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को जाम से निजात दिलाने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed