{"_id":"582743494f1c1b8553b3bde7","slug":"join-not-cradle-rocked-furore-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री में झूला नहीं झुलाया तो पुलिसकर्मियों ने किया हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्री में झूला नहीं झुलाया तो पुलिसकर्मियों ने किया हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 12 Nov 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने किया हंगामा
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा और गुंडागर्दी रोकने का जिम्मा संभाल रही पुलिस ही मेले में अव्यवस्था फैला रही है। पुलिसकर्मी ही मेले में झूला, सर्कस और मनोरंजन के साधनों पर फ्री एंट्री मांग रहे हैं। वह खुद ही नहीं, अपने परिजनों और मिलने वालों को भी टिकट नहीं लेने देते।
विज्ञापन
ये होटलों और चाय की दुकानों पर भी रुपये देने को तैयार नहीं है। रुपये मांगने या टिकट लेने का आग्रह करने पर पुलिसकर्मी हंगामा कर रहे हैं। बता दें कि खादर मेले में सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
मेले में पुलिसकर्मी ही हंगामा कर रहे हैं। मेले के सदर बाजार में शुक्रवार रात को पुलिसकर्मियों ने झूला-सर्कस जैसे मनोरंजन के साधनों पर टिकट मांगे जाने पर जमकर हंगामा किया। इनके कर्मचारियों के साथ मारपीट कर डाली।
विज्ञापन
उनका कसूर सिर्फ इतना था कि पुलिस वालों के साथ शो में आने वाले दर्जनों लोगों के पास टिकट न होने पर एंट्री रोक दी थी। पुलिस वालों के हंगामे से मनोरंजन के साधन चलाने वाले भयभीत हैं। हंगामे और मारपीट की खबर मिलते ही आला अफसर मौके पर पहुंचे तो पुलिस कर्मी वहां से रफूचक्कर हो गए।