{"_id":"581a11ac4f1c1bae31436dae","slug":"including-arrest-for-theft-cantor","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के कैंटर समेत एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के कैंटर समेत एक गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 02 Nov 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
चोरी के कैंटर समेत एक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली पुलिस ने मंगलवार रात चेकिंग के दौरान चोरी की कैंटर के साथ एक आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कैंटर दिल्ली से चोरी की गई थी और वह उसे मुरादाबाद बेचने जा रहे थे।
विज्ञापन
मौके से एक आरोपी भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। सिंभावली पुलिस मंगलवार रात सिखैड़ा गांव के पास नेशनल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कैंटर सिंभावली की तरफ आती दिखी।
विज्ञापन
पुलिस को देख चालक ने गाड़ी को वापस मोड़ लिया और राजपुर गांव की तरफ भागने की कोशिश करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर राजपुर गांव को जाने वाले मोड़ पर कैंटर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
मौके से पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी भाग निकला। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हफीज पुत्र मजीद हरियाणा के मेवात क्षेत्र से जुड़े बादली गांव का रहने वाला है।
उसका साथी साजिद राजस्थान के भरतपुर जनपद के जुल्हैड़ा गांव का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कैंटर को दिल्ली के शास्त्री नगर मोहल्ले से चुराने की बात स्वीकार की है। आरोपी कैंटर मुरादाबाद बेचने जा रहे थे।