{"_id":"571904814f1c1bdc1a8b490e","slug":"hostages","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार देने के बहाने बुलाकर बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार देने के बहाने बुलाकर बनाया बंधक
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिमांड से परेशान लड़की वालों ने कार की बुकिंग के बहाने लड़के के मां-पिता को बुलाया और मां को बंधक बनाकर सगाई में हुआ खर्चा मांगा। लड़के के पिता को खर्च का रुपया लेने के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
गढ़ के एक निकटवर्ती गांव में रहने वाले किसान ने तीन दिन पहले ही अपनी बेटी का रिश्ता मेरठ के एक युवक के साथ कर शादी की तारीख भी 29 मई तय कर दी थी, परंतु कार की मांग होते ही रिश्तेदारी में कड़ुवाहट आने लगी थी।
विज्ञापन
जिस पर लड़की पक्ष ने कार की बुकिंग कराने का झांसा देकर लड़के के माता-पिता को अपने आईडी के साथ बृहस्पतिवार की शाम को गढ़-चौपला पर बुला लिया। जहां कार की बुकिंग कराने के बाद लड़की वाले उन्हें अपने घर को ले गए, जहां उन्हें कमरे में बंधक बना लिया।
विज्ञापन
हंगामा होने की खबर मिलते ही महिला-बच्चों समेत मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई, जिनकी मौजूदगी में लड़के का पिता रिश्ते के दौरान खर्च हुई रकम वापिस लौटाने पर सहमत हो गया, जिसके बाद लड़की वालों ने उसे घर से रकम लाने भेज दिया है।
परंतु लड़के की मां को अपने घर बतौर जमानत बंधक बनाकर रखा गया है। लड़की के पिता का आरोप है कि रिश्ता होने के दौरान लड़के वालों ने अपाची की मांग की थी, परंतु शाम होते ही उन्होंने इनफील्ड बाइक की पेशकश कर दी थी।
लेकिन दूसरा दिन होते ही वे कार की मांग करने लगे, जिस पर उन्होंने कार बुकिंग का झांसा देकर उन्हें बुला लिया और फिर रिश्ते में खर्च की गई रकम वापिस लौटाने तक बंधक बनाया हुआ है।
एसएसआई हरपाल सिंह का कहना है कि इस विषय में कोतवाली पर किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है, परंतु अब पुलिस स्तर से सारे मामले की जांच पड़ताल कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।