{"_id":"57b7195e4f1c1b29156ebf2c","slug":"high-demand-in-the-name-of-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के नाम पर मांगे रुपये, विरोध पर तोड़ा हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग के नाम पर मांगे रुपये, विरोध पर तोड़ा हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 19 Aug 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
युवक बाइक से जा रहा था पिलखुवा, सिपाही ने की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
उगाही का भूत पुलिस पर इस कदर सवार है कि आम जनता तो क्या वह इस मामले में अपने अधिकारियों से भी अभद्रता से गुरेज नहीं करते। शहर की एसएसवी पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही ने बाइक सवार युवक का हाथ केवल इसलिए तोड़ दिया, कि वह सिपाही को उगाही में पांच सौ रुपये नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
हद तो तब हो गयी जब बीच-बचाव में आए चौकी इंचार्ज के साथ भी सिपाही ने अभद्रता कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। गांव बहरामपुर बाढ़ली निवासी इसरार शुक्रवार को अपनी बाइक से पिलखुवा जा रहा था।
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पुलिस चौकी पर एक सिपाही ने उसकी बाइक को रोक लिया और कागज मांगे। जब इसरार ने बाइक के कागज दिखाए तो सिपाही ने कागजों में कमी बताकर बाइक छोड़ने के बदले पांच सौ रुपये की मांग की। रुपये मांगने का इसरार ने विरोध किया तो सिपाही युवक को घसीटकर चौकी में ले गया।
विज्ञापन
वहां सिपाही ने डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। इससे इसरार का उल्टा हाथ टूट गया और शरीर पर कई जगह चोट आ गई। उसके चिल्लाने का शोर सुनकर चौकी इंचार्ज वहां आए और सिपाही से पिटाई करने का कारण पूछा।
इस पर सिपाही ने चौकी इंचार्ज के साथ भी अभद्रता कर दी। किसी प्रकार युवक वहां से निकला और अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पर परिजन हापुड़ आए और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसके हाथ में फ्रेक्चर बताया गया है।
पीड़ित ने कोतवाली में आरोपी सिपाही के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ सिटी विशाल यादव का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं आया है। यदि ऐसा हुआ है तो यह गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी और दोषी पर सख्त कार्रवाई होगी।