फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur miscreants robbed family.

कार सवार बदमाशों ने की हापुड़ के परिवार से लूट

Sat, 15 Oct 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 15 Oct 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
Hapur miscreants robbed family.
हापुड़ के परिवार से लूट - फोटो : अमर उजाला

महीउद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग पर गांव धंतला के पास गन प्वाइंट पर कार सवार बदमाशों ने ऑटो में सवार हापुड़ के एक परिवार को लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने ऑटो चालक को मारपीट कर घायल कर दिया।

विज्ञापन


बदमाश परिवार से हजारों रुपये के जेवर, मोबाइल और पांच हजार रुपये नगदी लूटकर हापुड़ की ओर भाग गए। पीड़ित परिवार मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखकर ऑटो से लौट रहा था।
विज्ञापन


थाने में शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने शनिवार को एसपी कार्यालय में शिकायत की है। मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी गुलाब सिंह, फिरजा देवी, सुरेंद्री, रजमंदी, शकुंतला, बलबीरी, मीना, सोहनवती शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे मेरठ के सुभारती अस्पताल में
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती रिश्तेदार को देखकर ऑटो से महीउद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग से होकर हापुड़ लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव धंतला के पास पहुंचे तो कार सवार बदमाशों ने उनके ऑटो को ओवरटेक कर रोक लिया।

बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर ले लिया। ऑटो चालक ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। बदमाशों ने महिलाओं से सात जोड़ी कुंडल, सोने की चार पैंडिल, चार जोड़ी पाजेब, मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट लिए।


वारदात को अंजाम देकर बदमाश हापुड़ की ओर भाग गए। पीड़ित परिवार ने थाना खरखौदा में इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को पीड़ित परिवार ने एसपी हापुड़ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

खरखौदा एसओ विंध्याचल तिवारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed