फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Girl-suicide.

बीए सेकेंड ईयर की छात्रा ने खुदकुशी

Wed, 17 Feb 2016 09:45 PM IST
अमर उजाला गढ़
अमर उजाला गढ़ Updated Wed, 17 Feb 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
गांव कुराना में मंगलवार रात एक बीए सेकेंड ईयर की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पूरे मामले में चुप्पी साध ली है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट हैंगिंग आया है। छात्रा ने खुदकुशी क्यों की पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव कुराना जहांगीराबाद निवासी किसान बाबू उर्फ विजय बहादुर की इकलौती बेटी अलका (21) सिंभावली के किसान पीजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में अलका बेहोशी की हालत में कमरे में चारपाई पर मिली। परिजन आननफानन में उसे लेकर सिंभावली के एक नर्सिंग होम में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन शव को लेकर घर लौट आए। छात्रा की संदिग्ध दशा में मौत होने की भनक लगते ही पुलिस देर रात गांव में पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बुधवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ एनके शर्मा का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। परिजनों मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कि किसी वजह से मानसिक तनाव में रहने के कारण  छात्रा ने फंदे लगाकर खुदकुशी की है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed