फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fraud in the loan.

लोन देने में फर्जीवाड़े पर बैंक प्रबंधक समेत 5 नामजद

Tue, 24 May 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 24 May 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the loan.
फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic

बीमार पत्नी के इलाज के लिए लोन लेने गए एक व्यक्ति के साथ सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के मैनेजर ने धोखाधड़ी से किसी दूसरे के नाम पर भी लोन दे दिया। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में प्रबंधक समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जसरूपनगर निवासी मेघश्याम सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी सरोज देवी बीमार चल रही है। पत्नी के उपचार के लिए उसे एक लाख रुपये की आवश्यकता थी।  मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी नरेश कुमार का उसके घर पर आना जाना था।
विज्ञापन


जिसने अपनी जानकारी सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की गोयना ब्रांच के मैनेजर से होने की बात कही और लोन आसानी से दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही उसकी पत्नी के नाम मकान का बैनामे की कॉपी बतौर बैंक में देने की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि जब वह बैंक मैनेजर से मिले तो उन्होंने गारंटर के तौर पर बैंक में बैनामा रख लिया और एक लाख रुपये लोन दे दिया, जिसकी वह किश्त बराबर बैंक में जमा करता रहा है।

अप्रैल में वह शेष किश्त जमा करने और बैंक में जमा अपना बैनामा लेने के लिये पहुंचा तो बैंक मैनेजर ने उसके साथ अभद्रता की। साथ ही उसे नरेश से मिलने के लिये कहा। जब उसने नरेश से मिलने से इंकार कर दिया

तो शाखा प्रबंधक ने उसे बताया कि नरेश और उसके पुत्र सन्नीकांत ने उनके बैनामा पर ही एक-एक लाख का लोन लिया है और जब तक वह लोन की रकम वापस नहीं कर देते तब तक वह बैनामा के कागज वापस नहीं करेगा। 


एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने शाखा प्रबंधक कमलकांत शर्मा, नरेश कुमार, सन्नीकांत, रविकांत व मुलांशु के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed