{"_id":"58bede4e4f1c1bec43dc407c","slug":"flirting-from-the-woman-at-the-bus-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टॉप पर महिला से की छेड़खानी, लोगों में रोष ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस स्टॉप पर महिला से की छेड़खानी, लोगों में रोष
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 07 Mar 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
छेड़खानी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़-स्याना रोड स्थित बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही एक महिला से मनचलों ने छेड़खानी कर दी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। इस बीच मनचले भाग निकले।
विज्ञापन
वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि बस स्टॉप पर अतिक्रमण के चलते यहां पर हरदम असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटवाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं, पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
गढ़-स्याना रोड पर बहादुरगढ़ थाने से चंद कदमों की दूूरी पर डेहरा कुटी में बने बस स्टॉप के इर्दगिर्द अंडों की ठेली खड़ी रहती हैं, जहां दिनभर शरारती तत्वों समेत शराबियों का जमावड़ा रहता है। जो अक्सर महिलाओं से छेड़खानी के साथ ही यात्रियों से भी अभद्रता करते रहते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर एक महिला बस के इंतजार में स्टॉप के पास खड़ी थी, तभी नशेड़ियों ने उससे छेड़खानी कर दी। जिसका पता लगते ही लोगों में रोष फैल गया। इससे पहले ही नशेड़ी वहां से रफूचक्कर हो गए।
स्थानीय निवासी राजबीर, विनय, अशोक, उत्तम, देवेंद्र सिंह और सलीम ने बताया कि ठेली लगाने वाले बस स्टॉप के अंदर कुर्सी डाल लेते हैं, जिससे धूप और बारिश के दौरान बचाव के लिए यात्रियों को स्थान नहीं मिल पाता है।
लोगों का कहना है कि बस स्टॉप को अतिक्रमण से मुक्त न कराया गया तो प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। यात्रियों को होने वाली दिक्कतों को दूर कराने के मकसद से बस स्टॉप को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा।