फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   fire in milap nagar, 6 slums, 3 shops, one go down burned.

मिलाप नगर में हुआ अग्निकांड

Tue, 12 Jan 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 12 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
fire in milap nagar, 6 slums, 3 shops, one go down burned.
 मिलाप नगर में मंगलवार को अलाव की चिंगारी से आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में 6 झुग्गियां, तीन दुकानें, एक गोदाम, एक मिनी ट्रक जलकर राख हो गया।  हादसा मंगलवार तड़के 3:50 बजे हुआ।
विज्ञापन


आग को काबू करने में दमकल की चार गाड़ियां और चार घंटे का समय लगा। मिलाप नगर में कई सालों से झोपड़ी बनाकर कुछ परिवार रह रहे हैं। इस बस्ती से सटी हुई निराश्रय सेवा समिति में कुष्ठ रोगी रहते हैं।
विज्ञापन


 मंगलवार तड़के करीब 3:50 बजे निराश्रय सेवा समिति से सटे लाला दिनेश के कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आग लगने से गोदाम में खड़ा मिनी ट्रक जलकर राख हो गया। कुछ ही देर में आग की लपटों ने गोदाम के बराबर में स्थित अशफाक की चाय की दुकान और मकान को भी अपने चपेट में ले लिया।

आग की लपटें देख झुग्गियों में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में वह अपनी-अपनी झुग्गी से बाहर निकले और शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।


 उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल दमकल की गाड़ी को बुलवाया लेकिन तब तक गफ्फार, बंतेश, रामगोपाल सहित छह लोगों की झुग्गी जलकर राख हो गई थी।  हापुड़, गढ़ और मोदीनगर से चार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने भीषण आग पर काबू पाया।

 अलाव की चिंगारी की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है। घटना की जांच के  आदेश दे दिये गए हैं।  विशाल यादव, सीओ सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed