{"_id":"570bcb834f1c1b2b424a6ab8","slug":"fire-caused-by-a-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 11 Apr 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला त्रिलोकीपुरम में एक जूते की दुकान में रविवार रात शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलता देख पड़ोसियों ने शोर मचा दिया। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक लाखों का माल जल चुका था।
विज्ञापन
मोहल्ला पुरानी चुंगी निवासी रियासत अली की मोहल्ला त्रिलोकीपुरम में रियासत शू सेंटर के नाम से दुकान है। रविवार रात वह दुकान का ताला बंद कर अपने घर आ गया था। रात करीब 10 बजे के आसपास लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटों को देखकर शोर मचा दिया।
विज्ञापन
इस पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और दमकल विभाग को सूचना देकर मौके पर बुलवाया गया। हालांकि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आग के कारण कम से कम एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शार्ट सर्किट की वजह से दुकान में आग लगी है।
विज्ञापन