{"_id":"5821f5884f1c1bf77eb38c22","slug":"fire-burn-suspicious-circumstance","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में लगी आग से बोंगे जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में लगी आग से बोंगे जले
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 08 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में लगी आग में आठ बोंगे-बिटौरे जलकर राख हो गए। जिससे गरीब परिवारों को हजारों की चपत लगी है। सिंभावली क्षेत्र के गांव फत्तापुर में मंगलवार दोपहर गांव के बाहर बने कुंवरपाल के बिटोरे में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
जिसने थोड़ी ही देर में आस-पास बने आधा दर्जन से अधिक भूस के बोंगो और बिटोरों को चपेट में ले लिया। बोंगे-बिटारों में आग लगी देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक मोहर सिंह, कलीराम, महेश, रमेश और कृष्णवीर के बोंगे-बिटोरे जलकर राख हो चुके थे। जिससे किसानों को हजारों का नुकसान हुआ है।