{"_id":"333dc852527b715cdbd93c54ec349c13","slug":"fir-on-block-pramukh-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख पद के उम्मीदवार पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लॉक प्रमुख पद के उम्मीदवार पर एफआईआर दर्ज
अमर उजाला, गढ़
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रचार में समाजवादी पार्टी के नाम इस्तेमाल करने पर ब्लॉक प्रमुख पद के एक उम्मीदवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सपा विधानसभा क्षेत्राध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
सिंभावली ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव सपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। समाजवादी पार्टी की ओर से गांव टोडरपुर के ट्रांसपोर्टर लताफत चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
सपा विधानसभा क्षेत्राध्यक्ष फारूख प्रधान ने बताया कि ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में गांव रझैड़ा निवासी रविंद्र यादव खुद को भी सपा संगठन से जुड़ा होने का दावा कर पंपलेट्स और बैनर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के फोटो इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
मामले में फारूख प्रधान ने शुक्रवार को सिंभावली थाने में रविंद्र प्रधान के खिलाफ तहरीर दी थी। उनका कहना है कि रविंद्र यादव का सपा संगठन से कोई भी ताल्लुक नहीं है।
पार्टी हाईकमान ने पहले ही लताफत चौधरी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया हुआ है। इसके बाद भी रविंद्र यादव वोटरों को भ्रमित करने के लिए पार्टी के रंग वाले झंडे और वरिष्ठ नेताओं के फोटो अपने पंपलैटों में कर रहे हैं।