{"_id":"57af3b774f1c1b502dee4524","slug":"female-soldier-indecency","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में महिला सिपाही से अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में महिला सिपाही से अभद्रता
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 13 Aug 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से गढ़ के बीच चलने वाली प्राइवेट बस में ड्यूटी जा रही महिला सिपाही से यात्रियों व चालक-हेल्पर ने अभद्रता की। देहात थाना पुलिस ने महिला सिपाही की शिकायत पर चार आरोपियों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया है। साथ ही बस को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन
देहात थाने में तैनात महिला सिपाही पिलखुवा में किराए पर रहती है। शुक्रवार को वह पिलखुवा से प्राइवेट बस से ड्यूटी पर जा रही थी। इसी दौरान चालक व परिचालक ने महिला सिपाही के सामने अभद्र छींटाकशी कर अश्लील गाने बजाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
सिपाही ने विरोध किया तो दो अन्य यात्रियों ने भी उससे बदसलूकी की। बस देहात थाने पर पहुंची तो महिला सिपाही ने बस रुकवा ली। चालक-हेल्पर और दो अन्य यात्री भागने लगे लेकिन पुलिस ने चारों को दबोच लिया।
विज्ञापन
एसओ देहात दीक्षित त्यागी का कहना है कि बस में सवार कुछ लोगों को परेशान किया जा रहा था। बस में सवार महिला सिपाही ने इसका विरोध किया था। जिस पर उसके साथ भी अभद्रता की गई। चारों आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है।