{"_id":"5926fcc74f1c1ba93e537586","slug":"fat-tanker-broke-down","type":"story","status":"publish","title_hn":" बाईपास पर चर्बी का टैंकर खराब, भिड़े कई वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाईपास पर चर्बी का टैंकर खराब, भिड़े कई वाहन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 25 May 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
भिड़े कई वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात थाना क्षेत्र के बुलंदशहर रोड बाईपास पर देर रात चर्बी से भरा ट्रक खराब हो गया। ट्रक में पीछे से एक अन्य ट्रक टकरा गया। इसके बाद सड़क पर चर्बी फैलने से पूरे दिन लोग फिसल कर गिरते रहे। हादसों में करीब छह लोग घायल हो गए। इस दौरान यात्रियों को जाम से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन
बुधवार रात करीब दो बजे चर्बी से भरा एक टैंकर गढ़ की ओर जा रहा था। हाईवे पर बुलंदशहर रोड फ्लाईओवर के ऊपर अचानक यह टैंकर खराब हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रहा सर्फ से भरा ट्रक इससे टकरा गया। यह ट्रक साहिबाबाद से रामपुर जा रहा था।
विज्ञापन
हादसे में ट्रक सवार चालक राहुल व क्लीनर निवासी आसमाबाद किला परिक्षितगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चर्बी सड़क पर फैल गई, जिससे कई वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में करीब चार कारें और कई बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
बाइक से गिर कर गढ़ निवासी सुमित्रा घायल हो गई। कुल मिलाकर छह से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दुर्घटनाओं के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति रही। यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसओ ने बताया कि चर्बी के टैंकर के ड्राइवर व क्लीनर फरार हो गए। इसके मालिक की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।