{"_id":"58efa92f4f1c1bc342cf6b74","slug":"fast-speed-car-flip","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार पलटी, छह लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार कार पलटी, छह लोग घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
छह लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत ब्रजनाथपुर नहर पुल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार रात लगभग साढ़े 12 बजे काकोड़ बुलंदशहर निवासी मोमीन अपने परिवार के छह लोगों के साथ कार से मेरठ जा रहे थे। जैसे ही कार हाफिजपुर थाना क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर ब्रजनाथपुर नहर पुल के समीप पहुंची।
विज्ञापन
तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में मोमीन व उसके पिता अब्दुल हकीम सहित कार सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सुबह कार को क्रेन की मदद से खेत से बाहर निकलवाया गया।थानाध्यक्ष एनके सिंह ने बताया कि अनियंत्रित होकर कार पलट गई थी। लेकिन इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।