{"_id":"5758441d4f1c1bce389c5154","slug":"farmers-tried-to-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से लौट रहे किसान से लूट का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत से लौट रहे किसान से लूट का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 08 Jun 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
लूट का छविचित्र
- फोटो : अमर उजाला
जंगल से चारा लेकर लौट रहे किसान से बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। इसमें नाकाम रहने पर बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।
विज्ञापन
सिंभावली थानाक्षेत्र के गांव नवादा का किसान देंवेद्र सिंह बुधवार सुबह आठ बजे अपने खेतों से चारा लेकर लौट रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उनको रोक लिया और लूटपाट की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
मौका पाते ही किसान उनके चंगुल से छूटकर शोर मचाता हुआ भाग निकला। जिससे बौखलाए बदमाशों ने धारदार हथियारों से उस पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
घायल किसान ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसओ एनके शर्मा का कहना है कि मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, जिसमें संलिप्त हमलावरों को बहुत जल्द दबोच लिया जाएगा।