{"_id":"589b2ebb4f1c1b224a379d2f","slug":"farmers-took-out-money-from-joint-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के ज्वाइंट खाते से रकम निकाली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के ज्वाइंट खाते से रकम निकाली
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 08 Feb 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : demo pic
किसान के ज्वाइंट खाते से 32 हजार 800 रुपये निकल गए। किसान ने शाखा प्रबंधक पर आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। बहादुरगढ़ निवासी किसान राजेश ने बुधवार को एसडीएम आरएन पांडेय को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
जिसमें उल्लेख किया है कि बहादुरगढ़ स्थित पीएनबी की शाखा में उसका और उसके भाई ब्रजेश का ज्वाइंट खाता है। इसमें से 32 हजार 800 की रकम निकाली गई है। इसके बारे में जानकारी के लिए जब वह बैंक पहुंचे,
विज्ञापन
तो शाखा प्रबंधक ने उसके साथ अभद्रता करते हुए जानकारी देने से इंकार कर दिया। राजेश का आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने सांठ-गांठ कर नकदी निकाली है।
वहीं शाखा प्रबंधक एसके दीक्षित का कहना है कि उन पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। मामले की जांच की जा रही है। एसडीएम आरएन पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन