{"_id":"56f029104f1c1b7410f14d28","slug":"family-slept-the-thief-took-the-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोता रहा परिवार, चोर ले गए माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोता रहा परिवार, चोर ले गए माल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 21 Mar 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र की राजीव विहार कालोनी में एक मकान में चोरों ने लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के वक्त मां-बेटी नीचे के कमरे में सोती रहीं। जानकारी के अनुसार राजीव विहार निवासी यशोदा अपनी पुत्री अंजली के साथ नीचे वाले कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन
रविवार रात चोर मकान की दीवार फांदकर अंदर घुसे और छत पर बने एक कमरे में पहुंच गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और संदूकों का ताला तोड़ दिया। चोर 35 हजार रुपये, 52 तौला चांदी के आभूषण और करीब 10 तोला सोने के आभूषण ले गए।
विज्ञापन
सोमवार सुबह जब यशोदा उठी और छत पर बने कमरे में पहुंची और सामान तितर-बितर देखकर शोर मचाया। पुलिस मौके पर पहुंची और जल्द खुलासे का आश्वासन देकर चली गई। एसएचओ राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन