{"_id":"5834606d4f1c1b234113b0f1","slug":"eight-year-old-child-lying","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 22 Nov 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
कुकर्म
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किया गया। इसके चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पीड़ित बच्चे के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। वर्षीय बच्चा मंगलवार को घर के बाहर खेल रहा था।
विज्ञापन
तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसे बहलाकर अपने साथ ईख के खेत में ले गया। वहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया। घटना के बाद बदहवास हालत में बच्चा घर पहुंचा। वहां उसने परिजनों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
पीड़ित बच्चे के परिजनों ने आरोपी युवक के घर जाकर घटना की शिकायत की। इस पर आरोपी के परिजन भड़क गए। आरोप है कि उल्टा उन्होंने पीड़ित परिजन के साथ ही मारपीट करनी शुरू दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान आरोपी युवक भाग गया।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए पीड़ित किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी यतेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।