{"_id":"57680c124f1c1b0469b4800c","slug":"eight-injured-in-vehicle-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की भिड़ंत में देवर-भाभी समेत आठ घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहनों की भिड़ंत में देवर-भाभी समेत आठ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 20 Jun 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे विभिन्न स्थानों पर वाहनों की भिड़ंत में देवर-भाभी समेत आठ लोग घायल हो गए। हादसे में घायल दो लोगों को गंभीर हालत में मेरठ अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
ब्रजघाट गंगा पुल के पास रविवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार कैंटर ने इंडिका कार को साइड मार दी, जिससे कार सवार दिल्ली से बरेली लौट रहे जयवीर, उसकी भाभी रीता और चालक मोहन सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं, रात करीब 11 बजे गांव अल्लाबख्शपुर के सामने नेशनल हाईवे पर अमरोहा के मोटर मेकेनिक सलीम समेत गांव बलवापुर के दो युवक ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। उधर, सोमवार सुबह करीब सात बजे बदरखा मोड़ पर बेलगाम सेंट्रो कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे बाइक सवार शाहदरा से मुरादाबाद जा रहे पवन और उसका ममेरा भाई योगेश घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने पवन और योगेश को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।