फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Doctor teasing with teenager

चिकित्सक ने की किशोरी से छेड़छाड़

Thu, 25 May 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 25 May 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
Doctor teasing with teenager
छेड़छाड़ - फोटो : demo pic

दवा लेने आई किशोरी से चिकित्सक ने छेड़खानी और खींचतान कर दी। इसका पता लगते ही गुस्साए लोगों की भीड़ दौड़ पड़ी, लेकिन इससे पहले की लोग उसे पकड़ पाते, आरोपी क्लीनिक से रफूचक्कर हो गया।

विज्ञापन


ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर की नाबालिग बेटी तबियत खराब होने पर बुधवार की रात में करीब 8 बजे पास के गांव में एक चिकित्सक के पास दवा लेने गई थी। किशोरी को अकेला देख चिकित्सक छेड़खानी करते हुए उसे अंदर खींचने लगा।
विज्ञापन


चिकित्सक के इस रूप को देख किशोरी के होश उड़ गए। उसने बचाव के लिए शोर मचा दिया। आरोपी चिकित्सक उसे परिवार अथवा पुलिस में कोई भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग उस तरफ दौड़ पड़े,
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन आरोपी चिकित्सक इससे पहले ही क्लीनिक को खुला छोड़ भाग गया। घटना को लेकर किशोरी के परिजनों समेत ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। एसआई ने बताया कि इस संबंध में कोई भी शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

उधर, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

महिला ने बताया कि गांव का ही एक युवक 14 मई को सरकारी शौचालय बनवाने की बात कहते हुए उसकी घर में घुस आया। उस समय वह घर में अकेली थी। घर में उसे अकेली देख युवक ने जबरदस्ती उसे कमरे में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।


इसी समय उसके पति को आता देख युवक बाद में भुगत लेने और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घर पहुंचे पति को पीड़ित ने आपबीती सुनाई। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी हेमंत कुटियाल ने संबंधित क्षेत्र की पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed