फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Daughter's wedding cards are dividing rural crushed by car.

बेटी की शादी के कार्ड बांट रहे ग्रामीण को कार ने कुचला

Sat, 28 Nov 2015 01:11 PM IST
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर Updated Sat, 28 Nov 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
Daughter's wedding cards are dividing rural crushed by car.
बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे स्कूटी सवार ग्रामीण को एनएच-24 पर उल्टी साइड से आ रही कार ने कुचल दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


सिंभावली क्षेत्र के नंगला बढ़ गांव निवासी सोमनाथ सिंह अपने परिवार के साथ मेरठ की जागृती विहार कॉलोनी में रहता था। सोमनाथ सिंह बृहस्पतिवार दोपहर अपनी बेटी मालती की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर सिखेड़ा गांव के पास रांग साइड से आ रही कार ने सोमनाथ की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। सोमनाथ गंभीर घायल हो गया। वह हेलमेट भी नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायल को  अस्पताल में भर्ती कराया और कार समेत चालक को थाने ले आई। अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात को सोमानाथ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घोड़ा बुग्गी में बाइक घुसी, युवक की मौत
पिलखुवा (ब्यूरो)। नेशनल हाईवे पर लाखन कट केे पास शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह फैजाबाद के गांव रामपुर निवासी (30) रंगबहादुर अपने दोस्त राजकुुमार के साथ बाइक से दिल्ली से फैजाबाद जा रहे थे।

तभी लाखन कट के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किराने जा रही घोड़ा बुग्गी में घुस गई। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां रंगबहादुर की उपचार के दौरान मौत हो गई। कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed