{"_id":"593569164f1c1b801c9c7d3d","slug":"dack-battery-and-stepnny-missing-from-police-choki","type":"story","status":"publish","title_hn":" चौकी पर खड़ी कार से डैक, बैट्री और स्टेपनी गायब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी पर खड़ी कार से डैक, बैट्री और स्टेपनी गायब
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 05 Jun 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
बैट्री और स्टेपनी गायब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की कस्टडी में ब्रजघाट चौकी पर खड़ी एक वकील की कार से डैक, बैट्री और स्टेपनी गायब हो गई। इससे वकीलों में रोष है। वकीलों ने अमानत में खयानत करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
कानपुर निवासी रैकिन सिंह ने करीब तीन माह पहले स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी थी। दस दिन पहले नेशनल हाईवे पर हादसा होने के बाद ब्रजघाट पुलिस ने कार अपनी कस्टडी में लेकर चौकी पर खड़ी करा लिया था।
विज्ञापन
सोमवार को अदालत से रिलीज ऑर्डर लेने के बाद मालिक कार लेने पहुंचा तो उसके डैक, स्टेपनी और बैट्री गायब देख उसके होश उड़ गए। उसने इस संबंध में शिकायत की तो कोई संतोष जनक जवाब देने की बजाए पुलिसिया अंदाज में उसे चौकी से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने अपने वकीलों को इस घपलेबाजी की जानकारी दी। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बलराज त्यागी का कहना है कि चौकी पर खड़ी कार से सामान गायब होना बेहद गंभीर मामला है।
इसलिए संबंधित पुलिस वालों के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। अन्यथा इसके विरोध में वकील हड़ताल कर आंदोलन करेंगे।
ब्रजघाट चौकी इंचार्ज सतेंद्र कुमार का कहना है कि चौकी पर पुलिस कस्टडी में खड़ी कार से सामान चोरी होने का आरोप पूरी तरह निराधार है। क्योंकि इस बाबत कार मालिक ने भी कोई तहरीर नहीं दी है।