{"_id":"c9e3c2de77e6ef14965dbad7c3cdf80b","slug":"dabang-entered-the-house-of-the-tampering-torn-clothes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने घर में घुसकर की छेड़छाड़, कपड़े फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने घर में घुसकर की छेड़छाड़, कपड़े फाड़े
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सरावनी में पंचायत चुनाव में वोट देने के लिए एक प्रत्याशी से रुपये लेने का आरोप लगाकर दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला से छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ दिए।
जब महिला ने विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट की। इस बीच बचाव में आए महिला के पति और जेठ को भी लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित परिवार ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित परिवार ने बताया कि सोमवार सुबह उनके परिवार की एक महिला घर में मौजूद थी। इसी दौरान गांव के ही तीन लोग घर आ धमके और पंचायत चुनाव में खड़े एक प्रत्याशी को वोट देने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाकर अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। यही नहीं महिला के कपड़े तक फाड़ दिए। आरोप है कि दबंगों ने महिला के साथ मारपीट भी की और जब शोर सुनकर उसका पति और जेठ मौके पर पहुंचे तो उनको भी लाठी-डंडों से पीटा। इससे वह घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।
इसके बाद दबंग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दबंगों के जाने पर परिवार मुदाफरा चौकी पहुंचा और दबंगों पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।