{"_id":"56e8385f4f1c1b87108b4c84","slug":"d6-gang-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार का इनामी डी-6 गैंग का बदमाश राशिद गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
20 हजार का इनामी डी-6 गैंग का बदमाश राशिद गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 15 Mar 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
डी-6 गैंग का बदमाश राशिद गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले का कुख्यात गैंग डी-6 के अहम बदमाश राशिद को देहात और स्वाट की संयुक्त टीम ने गांव सलाई के पास से दबोच लिया। उसके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में 25 से अधिक लूट, हत्या, चोरी और डकैती के मामले दर्ज है। इस गैंग के सदस्य डकैती डालने के बाद पीड़ित महिलाओं से रेप करते थे।
विज्ञापन
राशिद के पास से पुलिस ने एक तमंचा, एक रिंच गन, लूटे गए 9400 रुपये और चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। गुडवर्क करने वाली टीम को एएसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
एएसपी डा.ओपी सिंह ने बताया कि जिले में डी-6 गैंग डकैती के लिए कुख्यात है। इस गैंग के कुछ सदस्यों को हापुड़ पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ढाई साल से इस गैंग का बदमाश राशिद उर्फ अशील पुत्र फैय्याज निवासी आजमपुर दहपा कोतवाली पिलखुवा भागा हुआ था।
विज्ञापन
सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि राशिद किसी वारदात को अंजाम देने आ रहा है। देहात एसओ दीक्षित त्यागी और स्वाट टीम प्रभारी संजय त्यागी के नेतृत्व में टीम ने सलाई गांव के पास एनएच-24 पुल के नीचे से राशिद को दबोच लिया।
एएसपी ने बताया कि राशिद पर अमरोहा पुलिस ने पांच हजार और आईजी मेरठ जोन के यहां से 15 हजार रुपये का इनाम था। गुडवर्क करने वाली टीम को पांच हजार रुपये जिला पुलिस और 10 हजार रुपये आईजी जोन की तरफ से इनाम दिया जाएगा।