फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Cloudy skies people tremble.

आसमान में बदली छाते ही कांप उठते हैं लोग

Thu, 05 May 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 05 May 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
Cloudy skies people tremble.
माता मोहल्ले में जमीन दरकने से कई मकानों में दरार - फोटो : अमर उजाला

प्राचीन माता मोहल्ले में दस दिन पहले जमीन दरकने से कई मकानों में दरार आने व छत और फर्श चटकने से यहां के बाशिंदे खौफजदा हैं। बरसात में मकान ढहने का भय सता रहा है। ऐसे में आसमान में बदली छाने पर यहां के लोग अनजाने भय से कांप उठते हैं।

विज्ञापन


बुधवार को यही हुआ, आसमान में बदली छाने व रात में बिजली चमकने से लोगों की नींद उड़ गई। डरे सहमे लोग रात भर घरों के बाहर बैठे रहे। इससे भयभीत दो परिवार मोहल्ले से पलायन कर गए। वहीं, रात भर घर के बाहर रहने से एक व्यक्ति को बुखार हो गया।
विज्ञापन


प्राचीन माता मोहल्ले में दस रोज पहले जमीन दरकने से मकानों में दरार आने, छत व फर्श चटकने की घटना के बाद इलाकाई लोगों के हो-हल्ला मचाने पर आला अफसरों ने एनडीआरएफ से जांच कराने की बात कही थी,
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन दस दिन बीतने के बाद भी अभी तक जांच शुरू नहीं हो सकी है। इधर कई दिन से मौसम का मिजाज कुछ-कुछ बिगड़ने से आसमान में बादल छाने से मोहल्ले वालों की सांसे अटक गई हैं। क्योंकि उनके मकानों में पहले ही काफी दरार आ चुकी है।

ऐसे में यदि तेज बारिश होती है तो मकानों के ढहने का डर है।  इससे भयभीत मोहल्ले के महेंद्र सिंह व किशन गोपाल अपने परिवार के साथ पलायन कर गए हैं।

पीड़ित महेंद्र सिंह व किशन गोपाल ने बताया कि मकानों में काफी दरार पड़ चुकी हैं। 28 वर्ष पूर्व भी मकान में दरार आने के कारण एक मकान धंस गया था। बारिश का मौसम हो रहा है, ऐसे में तेज बारिश होते ही घर गिर सकते हैं।


इसलिए वह घर छोड़कर जा रहे हैं। वहीं, रात में आसमान में बादल छाए रहे, कुछ देर बारिश भी हुई। इससे भयभीत होकर नागरिक रात भर अपने घर से बाहर रहे। रातभर जागने से मोहल्ला निवासी शमशुद्दीन को बुखार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed