{"_id":"58249d5f4f1c1b067fb3a3dc","slug":"check-bounced-fines-imposed-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक बाउंस होने पर लगाया पांच लाख का जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेक बाउंस होने पर लगाया पांच लाख का जुर्माना
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 10 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीजेएम कोर्ट ने चेक बाउंस होने पर पिलखुवा निवासी एक व्यक्ति पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए एक वर्ष की सजा सुनाई है। पचास हजार रुपये राज्य सरकार के पक्ष में जमा कराने के आदेश भी दिए हैं। आरोपी को कोर्ट ने जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
अधिवक्ता खालिद खान ने बताया कि हापुड़ के श्रीनगर निवासी आकाश अग्रवाल से पिलखुवा में रहने वाले राजीव कुमार तेवतिया ने वर्ष 2014 में ढाई लाख रुपये प्लाट खरीदने के लिए उधार लिए थे।
विज्ञापन
जिसके बाद रुपये देने में राजीव द्वारा आनकानी की जाने लगी। इसी बीच उसने इलाहाबाद बैंक का चेक दिया। उक्त चैक को वादी ने अपने एकाउंट में जमा किया, लेकिन रुपया न होने के कारण अप्रैल 2014 को चेक बाउंस हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित आकाश अग्रवाल ने चेक बांउस होने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में वाद दाखिल किया। तभी से मामला कोर्ट में विचारधीन था। बृहस्पतिवार को सीजेएम मोहम्मद रफी की अदालत ने मामले में निर्णय सुनाया।
वादी के अधिवक्ता खालिद खान ने बताया कि कोर्ट ने मामले में आरोपी राजीव को दोषी मानते हुए सजा सुनाई। आरोपी को एक वर्ष की सजा व पांच लाख रुपये जुर्माने के आदेश दिए।
इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया। वहीं, जुर्माना राशि में से पचास हजार रुपये राज्य सरकार के पक्ष में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।