{"_id":"58f244c54f1c1bbb4ccf6358","slug":"careful-the-havoc-of-goat-thieves-growing-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान! जिले में बढ़ रहा बकरी चोरों का कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सावधान! जिले में बढ़ रहा बकरी चोरों का कहर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
सरकार द्वारा अवैध कटान बंद करने के बाद जिले में बकरी चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। भैंस चोरी करने वाले गिरोह ने अब बकरियों को टारगेट बना लिया है। गांव बनखंडा से दिन दहाड़े चार बकरियां चोरी कर ली गई, वहीं कुचेसर रोड पर भी जंगल में चरती हुई आधा दर्जन बकरियों को गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। इससे पशुपालकों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
शनिवार को गांव बनखंडा के नवाब खां के घर के बाहर चार बकरियां बंधी हुई थी। इस दौरान दो बाइक पर सवार पशु चोरी करने वाले गिरोह ने दिन दहाड़े चारों बकरियों को चोरी कर लिया। वारदात देख ग्रामीणों ने पशु चोरों का पीछा भी किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
इसके अलावा कुचेसर रोड पर भी बकरी चोरों ने आतंक मचाया। यहां से आधा दर्जन बकरियों को चोरी कर लिया। पीड़ित महेश ने बताया कि बकरियों से किसी तरह घर खर्च चलाता है, ऐसे में 6 बकरियां चोरी होने से वह आर्थिक संकट में फंस गया है।
विज्ञापन
इस मामले पुलिस से शिकायत की गई है। बता दें कि पशु कटान के बाद भैंसों की चोरी तो कम हो गई है, लेकिन बकरियों की चोरी बढ़ गई है। आकार में छोटा होने के कारण तस्कर इसका आसानी से कटान कर देते हैं। बाबूगढ़ थाना प्रभारी यतेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं मिल सकी है।