फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Car riders escaped kidnapping.

ट्रैक्टर चालक को अगवा कर कार सवार फरार

Fri, 24 Feb 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 24 Feb 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
Car riders escaped kidnapping.
अगवा कर कार सवार फरार - फोटो : अमर उजाला

जनपद अमरोहा से भात भरने आ रहे परिवार के ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड एक कार से लग गई। इससे गुस्साए कार सवारों ने पहले ट्रैक्टर चालक के साथ जमकर मारपीट की और फिर उसको अगवा कर ले गए।

विज्ञापन


इस दौरान ट्राली में बैठे परिवार के लिए बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। समाचार लिखे जाने तक ट्रैक्टर चालक का कोई पता नहीं लगा था। उसके परिवार के लोग और पुलिस तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन


अमरोहा के थाना जोया के गांव हैबतपुर सालारपुर निवासी जसपाल सिंह पुत्र साईंराम अपने परिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लेकर गढ़ गंगा खादर के गांव फरीदपुर एतमाली को जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब सवा सात बजे अति व्यस्ततम गढ़ चौपला पर पेट्रोल पंप के पास पीछे से आई लाल रंग की इंडिका कार में ट्राली की साइड लग गई। जिससे कार में सवार चारों लोग बुरी तरह भड़के और नीचे उतर आए।

उन्होंने ट्रैक्टर चला कर रहे जसपाल सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान ट्राली में बैठे महिला बच्चे और परिवार के लोग बचाने की गुहार लगाते रहे। इसके बावजूद न तो किसी ने उनकी मदद की और न ही कोई कार सवारों का गुस्सा शांत हुआ।

कार सवारों ने जसपाल सिंह को जबरन कार में डाल लिया और गढ़ कस्बे की ओर लेकर भाग गए। समाचार लिखे जाने तक जसपाल सिंह का कोई सुराग नहीं लग पाया। ट्रैक्टर सवार महिला-बच्चे व परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से खौफजदा होकर बिलख रहे हैं।

वहीं भातियों के घर न आने से परेशान रिश्तेदारों को जब मोबाइल पर यह खबर मिली तो उनके होश उड़ गए। सूचना पाकर ट्रैक्टर चालक के गांव से भी दर्जनों लोग यहां आ गए।

रिश्तेदारों और परिवार के लोगों ने अपने वाहनों से जसपाल सिंह की खोज की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। समाचार लिखे जाने तक रिश्तेदार, परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे थे।


इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही सौ नंबर समेत कोतवाली पुलिस को सक्रिय कर दिया गया। आसपास के थानों को भी मैसेज भेज दिया है। जल्द ही कार सवारों को दबोचकर ट्र्रैक्टर चालक को मुक्त करा लिया जाएगा। पुलिस प्रत्येक रूट पर कार को तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed